विनोद खन्ना की मौत की खबर से पाकिस्तान में भी छाया गम, दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार और राजनेता विनोद खन्ना के प्रशंसक और चाहने केवल भारत में ही नहीं है। उनके जन्मस्थल पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। तभी तो विनोद खन्ना की मौत की खबर फैली तो पाकिस्तान के पेशावर में गम छा गया और शुक्रवार को हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता को पेशावर के गर्व के रुप में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पेशावर विनोद खन्ना की जन्मस्थल है।  पेशावर में जाने-माने फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहिम जिया का कहना है कि विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्तूबर 1946 को पेशावर के छावनी क्षेत्र के सरदार इलाके में हुआ था और उनके पिता मेहर चंद खन्ना एक बड़े कारोबारी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री थे।

वहीं, कल्चरल हैरिटेज काउंसिल खैबर पख्तूनख्वा के महासचिव शकील वहीदुल्लाह ने कहा कि संस्था जल्द ही विनोद खन्ना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।   बता दें कि 70 वर्षीय विनोद खन्ना का पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़े: बाहुबली 2 ने कमाई का बनाया रिकॉर्ड, रईस और सुल्तान को पहले ही दिन चटाई धूल

गुरुवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार और कमजोर लग रहे थे।

 

Back to top button