विधायक कमांडो सुरेंद्र देर रात तिहाड़ जेल से हुए रिहा

सार्वजनिक संपत्ति विरूपण मामले में तिहाड़ जेल गए आप विधायक कमांडो सुरेंद्र देर रात तिहाड़ जेल से बाहर निकल गए। बाहर निकलने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

कमांडो शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल पहुंचे। जहां मेडिकल करवाने के बाद उन्हें जेल संख्या एक के बैरक में रखा गया। तीन घंटे जेल में रहने के दौरान कमांडो सुरेंद्र ने दाल रोटी खायी और चाय का सेवन किया।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: पीएम मोदी के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, अब सबको मिलेगी ये बड़ी आजादी
जमानत मिलने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे आप विधायक को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से निकलने के बाद विधायक ने आरोप लगाया कि बवाना के चुनाव में मिलने वाली हार को देखकर केंद्र की सरकार आप विधायकों के साथ तानाशाही रूख अख्तियार कर रही है। जिसका पार्टी पूरजोर तरीके से जवाब देगी।





