विधानसभा चुनावों में BJP की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उन्हें हाल के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप ने मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी.
यह भी पढ़े: स्विट्जरलैंड: कालेधन की सूचना देने को तैयार स्विस बैंक पर रखीं कुछ शर्ते
उन्होंने कहा कि नेताओं ने फोन पर बात की. इससे पहले, नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर ट्रंप को ट्विटर के जरिये बधाई दी थी और कहा था कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए करीबी रूप से काम करने को आशान्वित हैं. हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनी है.
यह भी पढ़े: जब मस्जिद के लाउडस्पीकर से आने लगी अश्लील आवाजे…!
पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी है. नोटबंदी के फैसले के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को मोदी की लोकप्रियता पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा था. बतादे, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी अच्छे रिश्ते थे. दोनों नेताओं के बीच कई बार मुलाकात हुई थी.
यह भी पढ़े: बेटी और दामाद की छुट्टियों से नाराज हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वहीं अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की अभी तक एक बार भी मुलाकात नहीं हुई है. हालांकि ट्रंप के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई दी थी. उस दौरान बातचीत में आशा जताई कि दोनों देश ‘मजबूत आधार वाले भारत-अमेरिका संबंधों को’ और आगे बढ़ाएंगे.





