विडियो: शिल्पा शेट्टी ने पति से की ऐसी चीजों की डिमांड, सुनते ही हुए बेहोश…

बॉलीवुड की बेहद ही गॉर्जियस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इंडस्ट्री में अपने लुक के स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। ​शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा शिल्पा सोशल मीडिया पर भी कॉफी एक्टिव रहती हैं। वह आएदिन अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी मजेदार है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा ही मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ इंस्टाग्राम पर एक टिक टॉक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह अपने पति के लिए राज कुंद्रा के लिए फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक गाना ‘दुनिया मांगे अपनी मुरादें…’ गा रही हैं। लेकिन इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है। शिल्पा गाते-गाते कुछ ऐसा बोल देती हैं कि राज वहां से भाग खड़े हुए।  

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से हुए सम्मानित

​शिल्पा के इस वीडियो में एक मजेदार ट्विस्ट है। आपको बता दें कि इस विडियो में वह अपने पति के लिए राज कुंद्रा के लिए फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक गाना गा रही हैं। लेकिन  गाते-गाते कुछ ऐसा बोल देती हैं कि उसे सुनते ही राज कुंद्रा बेहोश हो जात हैं। वह अपने पति से कई सारी महंगी चीजों की डिमांड करती हैं। आपको बता दें कि इसी रविवार को सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के 30 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए सलमान की इस मूवी का गाना शेयर किया है।

शिल्पा के अलावा फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू ने भी फिल्म का एक आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Back to top button