विडियो: बलात्कारियों को मिलनी चाहिए ये सजा, बताया ‘जिम्मेदारी’ ने

संचारी बोस का गाया एक बढ़िया गाना रिलीज हुआ है। इसे ‘जिम्मेदारी’ का नाम दिया गया है। एम्प्लीफाई म्यूजिक ने इसे जारी किया है और संगीत है अभिलेख लाल का। यह म्यूजिक वीडियो कड़ा मैसेज देता है रेपिस्ट के खिलाफ।

बलात्कारियों को मिलनी चाहिए ये सजा

संचारी ने इसे शानदार गाया है, म्यूजिक भी सूदिंग है। इसके बोल लड़की का त्रास जाहिर करने वाले हैं और रेपिस्ट की सजा भी मुकर्रर करने वाले हैं।

वीडियो काफी बोल्ड है। निर्देशक हिमांशु भट्ट ने काफी छूट लेकर इसे बनाया है। यह वीडियो उस लड़की की कहानी है जिसका रेप होता और फिर वो एक फौजी की मदद से उस रेपिस्ट को मार डालती है। इस वीडियो की टैग लाइन भी है ‘किल द रेपिस्ट’।

वीडियो छह मिनिट लंबा है। इसके कुछ सीन बड़ी निर्दयता से फिल्माए गए हैं, शायद यह विषय की मांग थी। इस वजह से ही यह काफी हार्ड हिटिंग है।

अब अक्षय कुमार सभालेंगे देश की सत्ता, लेंगे पीएम मोदी का अवतार…

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है कि रेप एेसा क्राइम है जो हर क्षण दुनियाभर में कहीं न कहीं हो रहा है। वैसे यहां यह भी कहा गया है कि सजा से ज्यादा जरूरी यह सिखाना है कि रेप नहीं किया जाए। जड़ पर प्रहार करना इसका मकसद है।

 

Back to top button