विकास के लिए मैं अकेला ही काफी हूं: सीएम योगी

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के प्रचार में जुटे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में चल रही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं. सीएम योगी ने कहा, ‘जो लोग देश मे भ्रष्टाचार फैलाने वाले, किसानों की आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले को इस देश में आने चाहिए या फिर किसानों के चेहरे पर खुशी लाने वाले को इस देश मे आने चाहिए?’

यूपी के सीएम ने कहा, ’55 सालों तक कांग्रेस और 20 सालों तक बसपा ने विकास को ले करके कोई कार्य नहीं किया, 40 सालों तक इंसेफेलाइटिस से बच्चे मरते रहें, सपा सरकार में पिपराइच चीनी मिल बंद नहीं होती. समाजवादी पार्टी के लोगों से पूछिए कि पिपराइच की चीनी मिलों को चलने नहीं दिया गया, अब तो पिपराइच की चीनी मिल चल रही है, चुनाव के बाद यह चीनी मिल का भव्य उद्घाटन भी होगा, हमने जो कहा उसको पूरा किया.

सूरज इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है, सूरज ने तपाया, गर्म हवाओं ने झुलसाया

सीएम योगी ने जनता से पूछा, ‘पहले आपको सपा-बसपा की सरकार में बिजली मिलती थी क्या? अब तो आपको बिजली भी मिल रही है? किसके कारण…भारतीय जनता पार्टी सरकार के कारण.’

Back to top button