वास्तु शास्त्र: पूजा घर बनवाते वक़्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान

नईदिल्ली। घर के अन्दर जब हम मंदिर के लिए वास्तु का विचार करते हैं तो निश्चित रूप से हर किसी का ध्यान उत्तर और पूर्व की दिशा की ओर ही जाता है, जिसको ‘ईशान कोण’ कहा जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा को पूजा घर के लिए सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। आइये जानते हैं मंदिर ईशान कोण में ही क्यों होना चाहिए और मंदिर में पूजा करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- जानिए, नवरात्रि पर मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाए कौन सा भोग 
ईशान कोण में होना चाहिए पूजा घर
ईशान कोण में बना पूजा घर शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा के अधिपति बृहस्पति हैं। इस दिशा में बैठकर पूजा करने से र्इश्वर के प्रति ध्यान और समर्पण पूरी तरह से होता है।इस खिड़की से बढ़ जाती है शुभता
ईशान कोण में बने पूजा घर की शुभता तब और बढ़ जाती है, जब पूजाघर के पास इसी दिशा में एक खिड़की बनवा दी जाए। दरअसल, ईशान कोण में बनी खिड़की को शुभ और चुंबकीय विकिरणों के रूप में देवताओं का प्रवेशद्वार कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानिए क्यों मानते है शारदीय नवरात्रि 
मूर्तियों की स्थापना इस दिशा में करें
पूजा घर में भगवान की मूर्ति स्थापित करते समय हमेशा दिशा का ख्याल रखें, कि देवी-देवताओं की मूर्ति की पीठ हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए, ताकि जब आप पूजा करने बैठें तो आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।सीढ़ी के नीचे व बाथरूम के निकट न हो मंदिर
पूजा घर बनवाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि वह मंदिर कभी किसी सीढ़ी के नीचे न हो। साथ ही आपका पूजा घर किसी शौचालय या बाथरूम के अगल-बगल नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- साईं जन्मोत्सव: जानिये साईं बाबा के जीवन की अनकही कहानियां 
दीवारों से सटाकर न रखें मूर्तियां
पूजा घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को कभी भी दीवारों से सटाकर न रखें। मूर्तियां हमेशा मंदिर की दीवार से 2 फिट की दूरी पर रखनी चाहिए। साथ ही खुद भी दीवार से सटकर पूजा न करें।बीम के नीचे न हो पूजाघर
ध्यान रहे कि कभी भी आपका पूजा घर बीम के नीचे न हो और आप खुद भी बीम के नीचे बैठकर पूजा न करें। बीम के नीचे बैठकर पूजा करने से एकाग्रता भंग हो जाती है तथा पूजा का शुभफल मिलने की बजाय रोग आदि की आशंका बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें:- 
इसलिए जरूरी है गाय का गोबर
पूजा घर की फर्श बनवाने से पहले जमीन पर गाय के गोबर की एक परत पहले लगाना चाहिए। क्यूंकि गाय का गोबर तमाम तरह के वास्तुदोष को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है।
The post वास्तु शास्त्र: पूजा घर बनवाते वक़्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान appeared first on .

Back to top button