वाल्मिकी जयंती के जुलूस में डांस करने के दौरान एक शख्स की गोली मारकर की गई हत्या

देश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और अब जनता में शामिल कुछ लोग अपराध भी निडरता से कर रहे हैं। हाल में दिल्ली केे मंदिर मार्ग क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जिसमें बुधवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल यहां वाल्मिकी जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था और तभी जुलूस में डांस करने के दौरान ये घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार वाल्मिकी जयंती पर निकले जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने युवक पर हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तत्काल दिल्ली के लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरो​पी की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह के आयोजनों के दौरान ही आरोपी घटनाओं को अंजाम देते हैं और ठीक उसी तरह ये घटना भी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलूस में सभी लोग रात करीब 11 बजे डांस कर रहे थे तभी वहां मौजूद अविनाश नाम का युवक भीड़ में शामिल एक शख्स की नकल करने लगा, जिससे वह शख्स आगबबूला हो गया। वहीं गुस्साए शख्स ने अविनाश को जोर से धक्का मारा और फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच हुए विवाद के बाद वह शख्स दोबारा अन्य दो लोगों के साथ आया और अविनाश पर गोली चला दी जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। यहां बता दें कि इस मामले में पुलिस को अब तक कोई आरोपी नहीं मिला है। 

Back to top button