Video: चुराके दिल मेरा गोरिया चली….गाने पर इस दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया कि….

आजकल शादियों में दूल्हे-दुल्हन का नाचना-गाना आम हो गया है. अब पहले वाली बात नहीं रही कि दूल्हा और दुल्हन काफी सादगी और नजाकत के साथ पेश आते हैं. अब तो दूल्हा और दुल्हन ही समा बांधने लगते हैं. सोशल मीडिया के जमाने में शादी के एक से बढ़कर एक अनोखे और अजीब वीडियो से लोग रूबरू हो रहे हैं. दूल्हे-दूल्हन की कुछ चीजें इंटरनेट पर इतनी तेज गति से वायरल होती हैं कि वो शादी एक पल में फेमस हो जाती है.
तुर्की के बिल्डर की बेटी है ये, भारत में शादी कर शुरू किया ये खास काम

वैसे तो आपने भी शादी के कई वीडियो देखे होंगे मगर अभी सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, उससे आप सभी अनजान होंगे. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है. सच कहूं तो इंटरनेट पर दूल्हन के डांस करते वीडियो बहुत हैं, मगर ये तो जनाब अनोखा और अद्भुत है.
दुल्हन और उनके दोस्तों ने किया डांस :
बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल्ली के एक शादी समारोह का है. इस वीडियो में दुल्हन और उनके दोस्तों ने जो डांस किया है, उसे देखकर सभी हैरान रह गये. इस वीडियो में दुल्हन और उसके दोस्त ‘चुराके दिल मेरा गोरिया चली….’ गाने पर डांस करते हुए मंडप तक जाते दिख रहे हैं.
मगर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इस वीडियो में डांस कर रही ये दुल्हन कौन है और ये शादी कब और कहां हुई थी. आपको बता दें कि साल 1994 में आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ काफी चर्चित हुई थी. साथ ही इस फिल्म का गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ भी हिट हुआ था. यह गाना अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है.





