वसंत पंचमी पर अगर यह 5 गलतियां कर बैठें,

वसंत पंचमी का पर्व इस साल 10 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन विद्यार्थी, कलाकार, संगीतकार और लेखक आदि मां सरस्वती की उपासना करते हैं। स्वरसाधक मां सरस्वती की उपासना कर सुंदर स्वर प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

वसंत पंचमी पर न करें पांच गलतियां-

1- वसंत पंचमी को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। आज के दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

2- वसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। संभव हो तो आज के दिन स्नान और पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

3- वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए।

4- वसंत पंचमी के दिन किसी से वाद-विवाद या क्रोध नहीं करना चाहिए। वसंत पंचमी पर कलह होने से पितृ को कष्ट पहुंचता है।

5- वसंत पंचमी के दिन बिना नहाए कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन नदी, सरोवर या पास के तालाब में स्नान करना चाहिए और मां सरस्वती की पूजा अराधना के बाद ही कुछ खाना चाहिए।

Back to top button