लड़कियाँ पीरियड्स में इस तरह रखें अपना और अपनी त्वचा का ख्याल

मासिक धर्म के दौरान कई लड़कियों को सिर दर्द, कमर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती है। इसके अलावा कई लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्किन प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोन चेंज होते हैं जिसकी वजह से स्किन ड्राई होने लगती है और चेहरे पर दाने, डलनेस और आंखों के नीचे झुर्रियां और सूजन दिखाई देने लगती हैं।
आइये जाने इनसे बचाव: 
# अगर आपके चेहरे पर पीरियड्स के दौरान दाने आ जाते हैं तो अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। ऐसा करने से आपको दानो और जलन से समस्या से छुटकारा मिलेगा।
# कई लड़कियों का चेहरा पीरियड्स के दौरान मुरझा जाता है। ऐसे में अपने चेहरे को स्क्रब करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और आपकी त्वचा में निखार आएगा।
# पीरियड्स के दौरान होठों और त्वचा पर ड्राइनेस आने के कारण वह फटने लगती है। ऐसे में त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए अधिक मात्रा में नारियल पानी या फ्रूट जूस का सेवन करें।
# कई लड़कियों के चेहरे पर पीरियड के दौरान लाल चकते आ जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अच्छे मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
Back to top button