लोगों पर छाया TIK TOK ऐप का खुमार, इस गाने पर वाइरल हो रहे डांसिंग विडियो

सोशल मीडिया या इंटरनेट हमारे जीवन मे एक एहम भूमिका निभा रहे है। आज कल के युवा तो दूर की बात है पांच साल का बच्चा और 60 साल के लोग सोशल मीडिया के शिकार है। टीवी देखना का टाइम किसी के पास नहीं है हम तो मोबाइल से ही सारे एंटर्टेंमेंट कर लेते है। इन दिनो TIK-TOK जिसे पहले musically के नाम से जाना जाता था बहुत ट्रेंडिंग मे है।
TIK-TOK एक म्यूजिकल ऐप है। इस ऐप के जरिए लोग किसी डायलॉग या किसी गाने को फॉलो कर एक्टिंग करते हैं या गाने पर डांस कर अपनी वीडियो बनाते हैं और शेयर करते हैं। कई लोगों को इस ऐप के जरिए रातों-रात पहचान भी मिली है।
TIK-TOK पर तो अक्सर कोई न कोइ ऐसा विडियो जरूर होता जो काफी ट्रेंड मे होता है। TIK-TOK पर एक नेपाली गाना ‘saninarisauna’ काफी वायरल हो रहा। दुनियाभर के लोग इस गाने पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं।
आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे दुनियाभर के लोग इस गाने पर अपने-अपने डांसिंग स्टेप्स ट्राई कर वीडियो बना रहे हैं।





