लोगों को जागरूक करने के लिए महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर…

खुद जागरूक रहते हुए अन्य नागरिकों को भी जागरूक करना हर देशवासी की जिम्मेदारी होती है। जागरूकता के लिए सरकार तमाम अभियान और आंदोलनों का सहारा लेती है। आजकल सोशल मीडिया भी जनता तक जानकारी पहुंचाने का शानदार जरिया बन चुका है। कई अभियानों को इसी मंच के माध्यम से पूरी दुनिया तक पहुंचाया गया। #MeeToo इसका उदाहरण है। इसके जरिए महिलाओं की आवाज को एक माकूल मचान मिला। ऐसी ही कुछ कोशिश में एक महिला को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।लोगों को जागरूक करने के लिए महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर...

स्वीडन की मैक्सिन बजोर्क को लोगों को गुस्से का सामना तब करना पड़ा जब उन्होंने अपनी एक अजीबो गरीब तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बजोर्क ने मासिक धर्म के खून को अपने शरीर पर लगा लिया और इसी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

बजोर्क का कहना है कि वह लोगों को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागृति और घृणा न करने के लिए जागरूक करना चाहती थी।
लेकिन स्वीडिश महिला की यह कोशिश उनके 44 हजार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई। उन्होंने मैक्सिन की जमकर क्लास ली। यहां तक कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार करार दिया गया।

इससे नाराज मैक्सिन ने भी पलटवार किया और लिखा कि यह दिलचस्प है कि लोग ये स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं हर व्यक्ति की सोच अलग-अलग होती है। उन्होंने लिखा कि मैं नहीं कहती कि आप मेरी तरह सोचें या मेरी तरह के काम करें। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि आप वो करें जो आपका दिल करे। और इसी के लिए मैं लोगों को प्रेरित करना चाहती थी। हालांकि उनका पूरा इंसटाग्राम अकाउंट इन्हीं तरह के तस्वीरों से भरा हुआ है।

Back to top button