लोगों के हाथ में आए 50-200 के नए नोट, गवर्नर ने…

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में 50 और 200 के नए नोट आ गए हैं। 25 अगस्त को लोग 50 और 200 के नए नोट निकालने के लिए पहुंचे। कई लोगों को नए नोट मिल भी गए। 50 के नोट पहले से मौजूद थे। लेकिन अब नए नोट आ गए हैं। पर पुराने नोट भी चलते रहेंगे। 200 का नोट पहली बार चलन में आया है।50-200 new notes in the hands of people, the governor ...

दोनों नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे। 50 रुपये के इन नये नोटों पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। नोट के पिछले हिस्से में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी की तस्वीर छापी गईं हैं। हालांकि अभी पुराने 50 रुपये के नोट चलन में रहेंगे। नए 50 के नोट की चौड़ाई 66 मिलीमीटर और लंबाई 135 मिलीमीटर की है। पिछले महीने से सोशल मीडिया में 50 रुपये और 200 रुपये के नोटों की तस्वीर आ रही थीं। सरकार ने बुधवार को पुष्टि की थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 200 रुपये की का नया नोट भी जारी किया जाएगा।

रणवीर और दीपिका का ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से हो रहा है वायरल… देख पूरा वीडियो

200 रुपये के नए नोट का रंग ब्राइट येलो है। इसके पीछे सांची स्तूप का प्रतिकृति उकेरी गई है। आज (25 अगस्त) से यह नोट रिजर्व बैंक के कुछ चुनिंदा शाखाओं और कुछ अन्य बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध होंगे। यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के ही हैं। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट की लंबाई 146 मिलीमीटर और चौड़ाई 66 मिलीमीटर है। नए नोट में भी सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा दृष्टि बाधितों के लिए भी इसमें सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।

करेंसी नोट के ऊपरी हिस्से पर 200 हिन्दी (देवनागरी) और अंग्रेजी (रोमन) दोनों में लिखा गया है। इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। नोट को रोशनी में देखने पर भी आर-पार 200 लिखा हुआ नजर आता है। महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के बीच में रखी गई है। इसके अलावा नोट पर RBI, भारत, India और 200 छोटे-छोटे अक्षरों में भी लिखा गया है। नोट के सुरक्षा धागे पर ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा हुआ है।

Back to top button