लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पहुंचे देशभर के तमाम युवा, देना पड़ गया इम्तिहान

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के डिनर में पहुंचे देशभर के तमाम युवा सांसद उस समय हैरत में पड़ गए, जब ताई ने खाने की टेबल पर बातचीत के हल्के-फुल्के पलों के बीच उन सभी सांसदों के कामकाज से जुड़े सवाल दाग दिए। ताई ने एक-एक कर पांच सवाल पूछे। जिन्हें सुनने के बाद तो कई सांसद झेप गए, तो कुछ आसपास बैठे साथियों की ओर ताकने लगे, पर ताई की क्लास चलती रही।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पहुंचे देशभर के तमाम युवा, देना पड़ गया इम्तिहान

उन्होंने इस दौरान सभी सांसदों को पुरस्कार के साथ विदा किया। लेकिन जिन्होंने अच्छा जवाब दिया, उन्हें संविधान की किताब दी, जबकि दूसरे नंबर जो रहे, उन्हें कोई एक पुस्तक और संसद की प्रतीक चिन्ह दिया। बाकी सभी को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक पेन देकर ही विदा किया। ताई की ओर से घर पर रखे इस डिनर में 40 साल से कम उम्र के यानी युवा सांसदों को ही बुलाया गया था।

इसमें सभी पार्टी के सासंद शामिल थे। वैसे तो इस दायरे में मौजूदा लोकसभा के करीब 50 सांसद आते हैं, लेकिन डिनर में पहुंचे करीब 40 ही थे। इनमें तमाम ऐसे थे, जो परिवार के साथ इस डिनर में आए थे। इस बीच सवाल-जवाब के बीच पार्टी में जमकर हंसी-ठहाके भी लगे।

ध्यान रहे कि सदन में मौजूदगी और हिस्सेदारी को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में ताई ने सवाल भी ऐसे तैयार किए थे जिससे उनकी परीक्षा भी हो जाए और सीख भी मिल जाए। डिनर पार्टी की खासियत यह थी कि इनमें ताई ने अपनी पसंद का इंदौरी व्यंजन तैयार कराया था। इस दौरान ताई ने जिस युवा सांसदों के काम-काज की तारीफ की, उनमें दीपेंद्र हुड्डा थे। वह अपनी पत्नी के साथ डिनर में पहुंचे थे। वहीं सासंद राम मोहन नायडू ने गाना गाया कर महफिल को और खुशमिजाज बनाया।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर हुआ बड़ा हमला, बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे थे गुजरात

कुछ इस तरह रहे ताई के सवाल

1-क्या इस सत्र में युवाओं से संबंधित प्रश्न, समस्या, विषय सदन में किसी भी रूप में उठाया गया है?

2- प्रश्नकाल, डिबेट अथवा शून्यकाल के अलावा आपने किन संसदीय विधाओं, उपायों का उपयोग अपने जनहित में किया?

3-जो बिल सदन में आने वाले होते हैं, उनकी कॉपी घर पर जाती है, क्या सांसद उसे स्वयं देखते हैं?

4-लाइब्रेरी में रेफरेंस डालने के अलावा पुस्तक पढ़ने या इश्यू करने अथवा अन्य कारणों से पुस्तकें ली हैं। लाइब्रेरी में संदर्भ तलाशा है?

5- एसआरआई के विषय में आपको जानकारी है? आपने एसआरआई के कितने सत्र अटैंड किए हैं?

चिराग पासवान से हुई डांस करने की मांग

मांग हुई, पर चिराग ने नहीं किया डांस डिनर पार्टी के दौरान कुछ यादगार पल भी सामने आए। इस दौरान तमाम सांसदों ने फिल्म एक्टर रहे चिराग पासवान से डांस की मांग की। हालांकि उन्होंने साथियों की इस मांग को टाल दिया। वहीं पार्टी में पश्चिम बंगाल के सांसद और बंगाली फिल्मों के कलाकार देव अधिकारी भी पहुंचे थे, जिनसे ताई ने काफी लंबी चर्चा की। बाद में उन्हें बांग्लादेश से मिली पेंटिंग भेंट कर सम्मानित भी किया।

Back to top button