लोकसभा अध्यक्ष ने उठाया सवाल- आरक्षण देने से क्या देश आगे बढ़ेगा?

रांची। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आरक्षण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुमित्रा ने सवाल उठाया है कि क्या आरक्षण देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर भी केवल 10 साल के लिए आरक्षण चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा है कि जब तक हम देशभक्ति की भावना को नहीं बढ़ायेंगे तब तक देश का विकास संभव नहीं है। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ने रांची में आयोजित चार दिवसीय ‘लोकमंथन’ कार्यक्रम के आखिरी दिन समापन संबोधन में ये बातें कही।
पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सरकारी नौकरी प्रमोशन में SC/ST कर्मियों को मिलेगा आरक्षण
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का आरक्षण को लेकर दिया पूरा बयान
रांची में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या शिक्षा और नौकरियों में हमेशा के लिए आरक्षण दिया जाना ठीक है? इस दौरान उन्होंने संविधान के निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की बात का जिक्र करते हुए कहा कि आंबेडकर भी केवल 10 साल के लिए आरक्षण चाहते थे। जब तक हम देशभक्ति की भावना को नहीं बढ़ायेंगे तब तक देश का विकास संभव नहीं है।
Ambedkarji’s himself said that reservation is required for only 10 years. He visualised equal development within 10 years. But it didn’t happen. Even those present in Parliament kept on extending reservation for 10 years: Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan in Ranchi (30.9) pic.twitter.com/dap0YoqBO9
— ANI (@ANI) October 1, 2018
वहीं आरक्षण को लेकर संसद की भूमिका को कठघरे में खड़े करते हुए सुमित्रा ने कहा कि संसद भी आरक्षण को आगे बढ़ाता रहा। हर बार दस साल के लिए आरक्षण बढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि एक बार तो इसे 20 साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया, आखिर ऐसा कब तक चलेगा। इसे आगे बढ़ाते रहने के पीछे क्या सोच है?
The post लोकसभा अध्यक्ष ने उठाया सवाल- आरक्षण देने से क्या देश आगे बढ़ेगा? appeared first on .





