लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर शालीमार एक्सप्रेस में विस्फोटक बरामद होने से हडकंप मच गया

लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर शालीमार एक्सप्रेस में विस्फोटक बरामद होने से हडकंप मच गया। ट्रेन के कोच में जिलेटिन की कुछ छड़ें मिली हैं। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और एटीएस की टीम मामले की जांच कर रही है। 
मुंबई रेलवे कमिश्नर ने कहा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस के अंदर कुछ संदिग्ध सामग्री रखी गई थी। एक पत्र भी मिला जिस पर लिखा है- इस पैकेट को यहां रखो, अगली टीम यहां से आगे बढ़ेगी। पैकेट से जुड़ी हुई एक बैटरी भी मिली है। बता दें कि, कुछ दिन पहले मुंबई में खुफिया एजेंसियों ने ईद के आसपास आतंकी वारदात की आशंका जताई थी।





