लॉन्च हुआ LG V50 THINQ स्मार्टफोन, 5G सपोर्ट के साथ…

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG जिसका संबध साउथ कोरिया से है जो काफी समय से चर्चा में है. अपने एक स्मार्टफोन पर कंपनी काफी समय से काम कर रही है. बता दें. अब कंपनी जल्द इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन LG V50 ThinQ 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि स्मार्टफोन को 10 मई को लॉन्च किया जाएगा. कपंनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 से ठीक एक दिन पहले अपने इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की बात कही थी. स्मार्टफोन को सबसे पहले 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था लेकिन इसके 5G मॉडेम में आई ऑप्टिमाइजेशन इश्यू के बाद स्मार्टफोन को उस दिन लॉन्च नहीं किया गया. हालांकि अपने स्मार्टफोन के साथ इस बार कंपनी तैयार है. जिसके बारे मे आगे हम जानकारी देने जा रहे है.
काफी खबरें सामने स्मार्टफोन को लेकर आ रही है. बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले LG कंपनी ने तीन साउथ कोरियाई टेलीकॉम कंपनियों के साथ समझौता किया है. कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ यूजर्स के 5G एक्सपीरियंस को खराब नहीं करना चाहती है. बता दें, कई 5G स्मार्टफोन्स को लेकर इश्यू सामने आए है. Samsung Galaxy S10 5G का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने बताया कि जब वे LTE से 5G में स्विच करते हैं तो स्लो स्पीड जैसे समस्या का सामना उन्हें करना पड़ता है.
Facebook का बड़ा फैसला, अब ग्रुप वीडियो चैट पर नहीं कर सकेंगे…
अपने 5G स्मार्टफोन को लेकर ऐसे में LG पूरी तरह से निश्चित रहना चाहती है. स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी अपने स्मार्टफोन में दो स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है, जो यूजर्स को एक फोल्डेबल फोन की तरह फील देगा. वहीं, कंपनी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को साउथ कोरिया में 1,199,000 KRW की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है, जो 71 हजार रुपये भारतीय कैरेंसी के अनुसार इस फोन की कीमत हो सकती है.





