अगर लीवर को रखना है स्वस्थ, तो रोजाना पीएं ये जूस

शरीर अगर स्वस्थ रहता है तो हमारे काम आसानी से हो जाते हैं, लेकिन अगर शरीर ही साथ ना दे तो जरूरी काम कभी भी अटक सकते हैं. हालांकि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही लीवर भी शरीर का एक ऐसा अंग है जिसे स्वस्थ रखा जाना चाहिए. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शरीर के बाकी अंगों की बजाय लीवर पर कम ध्यान देते हैं. ऐसे में उन्हें कई गंभीर बीमारियों से जूझना भी पड़ता है.
आजकल की लाइफस्टाइल में बाहर की चीजें खाना आम बात हो गई है. ऐसे में बाहर की तली भुनी चीजों से लीवर को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. बाहर की चीजों को खाना आसानी से छोड़ा भी नहीं जा सकता है. ऐसे में कुछ सब्जियों का सेवन करके या जूस से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है.
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए पत्तागोभी और अदरक से बना जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जूस के अलावा इन्हें केवल सब्जियों के रूप में अपनी डाइट में शामिल करके भी लीवर को काफी स्वस्थ किया जा सकता है. पत्तागोभी और अदरक से बने जूस का इस्तेमाल रोजाना सुबह करने से काफी फायदा मिलता है.
ये भी पढ़ें: इन बातों को देखकर पैदा होता है लड़का-लड़की में गजब का आर्कषण
पत्तागोभी में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है. जिसके कारण इस जूस से वजन को कम करने में भी काफी मदद मिलेगी. पत्तागोभी में विटामिन C, पोटेशियम और सल्फर की प्रचुर मात्रा होती है. इससे लीवर को साफ किया जा सकता है. वहीं पत्तागोभी एंटी- इन्फ्लामेट्री एजेंट होता है. जो लिवर डीटोक्सीफिकेसन करता है. जिसकी वजह से यह वजन को कम करने में सहायक होता है.





