लीबिया में नौका डूबी, 84 प्रवासी लापता

Libya_572599f019d89एजेंसी/रोम : लीबिया के तट पर एक हवा वाली नाव डूबने से 84 प्रवासियों के लापता होने का मामला सामने आया है. यह जानकारी आईओएम ने दी. शुक्रवार को हुई इस घटना में 26 लोगों को बचा लिया गया.

उनसे रात भर की गई पूछताछ के बाद उनके हवाले से यह जानकारी इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फार माईग्रेशन(आईओएम) ने दी.

आईओएम के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमो ने ट्विटर पर कहा कि लामपेडुसा में आईओएम द्वारा ली गई गवाही के अनुसार 84 लोग लापता हैं.

Back to top button