लिखी जा रही है दुनिया की सबसे लंबी कुरआन..

इराक के हुसैन अल खर्सन दिनभर घुटने के बल बैठकर कुरआन की आयतें बहुत ही खूबसूरती से कागज पर उतारते हैं। 25 साल के हुसैन लकड़ी की कलम और स्याही से इन्हें लिख रहे हैं। वह चाहते हैं कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा सकें।
यह भी पढ़ें: 2 साल की उम्र में एक दिन में पीता था 40 सिगरेट, हुई ऐसी हालत
9 साल की उम्र से ही कैलीग्राफी का शौक
यह भी पढ़ें: 7 साल की इस बच्ची के अंगों से अपने आप निकलता है खून
पढ़ें… आखिर क्यों इस गाने को सुनते ही लोग कर लेते हैं सुसाइड ?
वह कागज के एक रोल पर इसे लिख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जब तक वह पूरी कुरआन लिख लेंगे, तब इस रोल की लंबाई 5500 से 6000 मीटर के बीच होगी। हुसैन इसे कैलीग्राफी की मदद से लिख रहे हैं, इस कुरआन के बारे में हुसैन बताते हैं कि ‘कुरआन के कुल 503 पन्नों में से मैं हर रोज तीन पन्ने लिखता हूं, इन तीन पन्नों को लिखने के लिए मुझे पूरा दिन लग जाता है और यह काम बिलकुल भी आसान नहीं है। हालांकि शुरू में ही मुझे सफलता मिली और मैं दो हफ्तों तक हर रोज सोलह घंटे काम करता रहा’





