लावा रेड कलर के लिमिटेड एडिशन में लॉन्च हुआ वनप्लस 5T

नई दिल्ली. वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5T का लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है.  कंपनी ने इसे रेड कलर और 8GB रैम वेरिएंट के साथ इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया था.लावा रेड कलर के लिमिटेड एडिशन में लॉन्च हुआ वनप्लस 5T

पहले वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 32,999 रुपए है. जबकि, दूसरे वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के तौर पर दी गई है, जिसकी कीमत 37,999 रुपए है. लॉन्च के समय कंपनी ने वनप्लस 5T स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया था.

नए वनप्लस 5T लावा रेड स्मार्टफोन का बैक पैनल यानी पिछला हिस्सा ब्राइट रेड कलर में दिखता है जबकि सामने का हिस्सा ब्लैक है. इसके अलावा, इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं है. दिलचस्प बात ये है कि वनप्लस ने एक बार फिर से ओप्पो ब्रांड को फॉलो किया है क्योंकि ओप्पो ने हाल ही में ओप्पो F5 का रेड कलर वेरिएंट भारत में और ओप्पो R11 का रेड कलर वेरिएंट चीन में पेश किया है.

इस स्मार्टफोन में एक 6-इंच का (1080x 2160 पिक्सल) FHD+ डिसप्ले दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेशियो18:9 है. यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर आधारित है। इसके साथ ही यह फोन एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर आधारित OxygenOS पर चलेगा. पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी डैश चार्ज के साथ 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम और हनीप्रीत ने मिलकर रची थी ये बड़ी साजिश, सरकार का करना चाहते थे तख्तापलट

वनप्लस 5T स्मार्टफोन के कैमरा की बात करे तो इसमें तीन कमरे है जिसमे सिर्फ एक में ही बदलाव दिख रहा है. फोन में एक 20-मेगापिक्सल का जूम और डेप्थ सेंसर इसके रियर में दिया गया है, यह एक Sony IMX 376K सेंसर है.

Back to top button