लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आपस में भिड़े देश के जवान और किसान

नई दिल्ली। जहां एक ओर ‘जय जवान-जय किसान’ का विश्वप्रसिद्ध नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी जा रही है। वहीँ दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन उग्र होता नजर आ रहा है। यहां किसान क्रांति यात्रा की रैली दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रही थी। जिसको रोकाने के लिए कमला नेहरू नगर में रोकने की योजना बनाई थी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसान जीटी रोड से होते हुए लिंक रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। लेकिन किसान लगातार उग्र होकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
शास्त्री ने दिया था ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा
जहां एक ओर यहाँ बताया जा रहा है कि किसान क्रांति यात्रा के समर्थक गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं किसानों और पुलिस के बीच भारी ताना-तानी देखने को मिल रहा है। पुलिस ने कमला नेहरू नगर में रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाए हैं, जिसे किसान ट्रेक्टर और भीड़ की मदद से तोड़ने का प्रयास कर रही है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर पुलिस और प्रशासन ने किसानों को कमला नेहरू नगर मैदान ले जाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मना कर दिया। एक घंटे तक दोनों पक्षों में खींचतान चलती रही। आखिरकार पुलिस को उनके आगे झुकना पड़ा और किसानों ने मेरठ रोड से जीटी रोड के लिए कूच कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर हज हाउस पर किसानों को रुकने के लिए प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने यहां भी रुकने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी से वार्ता विफल होने के बाद, किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में 

#WATCH Visuals from UP-Delhi border where farmers have been stopped during ‘Kisan Kranti Padyatra’. Police use water cannons to disperse protesters after protesters broke the barricades pic.twitter.com/9KUwKgvrwW
— ANI (@ANI) October 2, 2018

किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये
किसानों का हुजूम बेहद आक्रामक होता नजर आ रहा था। जिसे रोकने के लिए पहले  पुलिस ने किसानों पर पानी के बौछार किये। जिसके बाद जब हालत बेहद नाजुक और भयावर हो गये तो उनपर आंसू गैस के गोले दागे गए।
The post लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आपस में भिड़े देश के जवान और किसान appeared first on .

Back to top button