लालू यादव की शहाबुद्दीन से बातचीत का ऑडियो आया सामने, मचा हडकंप विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लालू यादव अपने और अपने परिवार पर लगातार हो रहे हमलों से परेशान हैं और इस बीच एक न्यूज चैनल ने उनकी और जेल में बंद बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की बातचीत का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है और विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। लालू यादव की शहाबुद्दीन से बातचीत का ऑडियो

खुलासे के बाद एक ओर इसे लेकर भाजपा सहित पूरे विपक्ष ने बिहार के सत्‍ताधारी महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है और केंद्र सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए राजद से शहाबुद्दीन को तत्काल पार्टी से निकालने की बात की है तो वहीं राजद ने कहा है कि हम शहाबु्द्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे। इस मामले में विपक्ष ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की भी मांग की है।

भाजपा ने कहा- मामले में केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप

भाजपा के नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया है कि टीवी चैनल ने लालू का पर्दाफाश कर दिया है। इसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच के संबंधों को भी लेकर खुलासा किया गया है। भाजपा नेता ने कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लालू पर तुरत कार्रवाई करनी चाहिए। राज्यपाल को भी पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए और पूरे मामले को देखना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले बिहार सरकार को तुरत एडवायजरी जारी करनी चाहिए।

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति पद के लिए पीएम मोदी इस नाम का करेंगे ऐलान, सोनिया ने किया पीएम का समर्थन!

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा है कि इससे साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।मांझी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की भी मांग की है।

राजद ने कहा-शहाबुद्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे

वहीं, राजद नेता जगदानंद सिंह ने कहा है कि जेल के भीतर से शहाबुद्दीन का लालू से बातचीत करना तो गलत है, लेकिन हम शहाबुद्दीन को पार्टी से नहीं निकालेंगे। वो हमारी पार्टी के नेता हैं और रहेंगे। जगदानंद ने कहा कि इस टेप से बिहार के गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

जदयू ने कहा-टेप की सच्चाई जानने के बाद ही बताएंगे

वहीं जदयू ने इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ लिया है, पार्टी नेता श्याम रजक ने कहा कि जारी टेप की सच्चाई जानने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी करेंगे। अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज ने कहा कि बिहार में सुशासन का राज है और रहेगा। एेसे किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे बिहार में सुशासन की छवि खराब हो।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बिहार में सुशासन का राज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पहले ये देखना चाहिए कि वायरल हो रहा टेप कब का है। लालू-शहाबुद्दीन की बातचीत कब की है? शहाबुद्दीन को बिहार से हटाकर तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा चुका है, बिहार में सुशासन का राज है। लालू प्रसाद ही ज्यादा बेहतर बता सकते हैं कि आखिर ये मामला क्या है?

आशा रंजन ने कहा-लालू-शहाबुद्दीन का साथ जगजाहिर

वहीं इस खुलासे के बाद मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने कहा है कि लालू यादव और शहाबुद्दीन का रिश्ता जगजाहिर है। जब जेल से शहाबुद्दीन फोटो वायरल कर सकता है तो फोन पर बातचीत क्यों नहीं कर सकता? लालू की सरकार में शहाबुद्दीन की भूमिका हमेशा ही अहम रही है। एेसे लोग सरकार में आंतरिक रूप से सहयोग करते हैं।

आशा रंजन ने कहा कि मैंने अपने पति की हत्या में जब कैफ की तस्वीर तेजप्रताप संग वायरल हुई थी तभी कहा था कि इस हत्या के पीछे भी शहाबुद्दीन का हाथ है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शहाबुद्दीन को लालू ने बचाने की कोशिश की और इस मामले में नीतीश सबकुछ जानते हुए भी चुप क्यों रहे?

सुशील मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि शहाबुद्दीन अभी भी राजद का सदस्य है, उसे लालू ने पार्टी से निलंबित क्यों नहीं किया?

सुशील मोदी ने लिखा कि नीतीश सरकार में बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर और सिद्दीकी ने सिवान जेल जाकर शहाबु्द्दीन से मुलाकात की, इस बारे में भी राज्य सरकार चुप क्यों है?

आखिर क्या है वायरल हुए इस टेप में…

-टेप में लालू और शहाबुद्दीन की बातचीत है, जिसमें शहाबु्द्दीन लालू को सिवान का ध्यान रखने की बात कह रहे हैं।

-शहाबुद्दीन अपने समर्थक को कह रहे हैं क्या हाल है। लालू जी कहां हैं? समर्थक का जवाब-यहीं बैठे हुए हैं

-लालू से बात कराओ, फोन देता है। शहाबुद्दीन- जरा सिवान का खबर ले लीजिए। मीरगंज का सुने हैं ना। सिवान में हालात ठीक नहीं है। उस दिन हम छातावाला के बारे में बताए थे, आज रामनवमी था, पुलिस को डिप्यूटेशन करना चाहिए था।

-लालू- आज कुछ हुआ है? शहाबुद्दीन- हां वहां हमको लगता है पुलिस की तरफ से गोली चली है। लालू- कहां फायरिंग किया है?

शहाबुद्दीन- नवलपुर में तो इतना पत्थर चला है लेकिन विधायक जी अभी किसी से बात कर रहे थे तो इनको बताया लोग कि वहां कोई गोली चली है पुलिस की फायरिंग में।

-लालू- कहां पर, शहाबुद्दीन- पता कर लीजिए। लालू- एसपी को फोन लगाओ

Back to top button