लालगंज-बाँदा हाइवे पर हादसे में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बालक की मौत होने की घटना से क्षुब्ध लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के अनुसार जनता बाजार निवासी चन्द्रपाल वाजपेयी को 13 वर्षीय पुत्र लकी शुक्रवार को साइकिल पर जा रहा था कि ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस बल मौके पर मौजूद है तथा ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सी ओ लालगंज एल के गौतम ने लोगों को समझा बुझा कर हाइवे से जाम को हटवाया।





