लाइव शो के दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर की मौत, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। पाकिस्तान के एक निजी चैनल की महिला रिपोर्टर की लाइव कवरेज के दौरान मौत का वीडियो वायरल हुआ। महिला पत्रकार का नाम इरजा खान है।
वीडियो में दिखता है कि पाकिस्तानी टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर कैमरा क्रैन पर बैठकर लाइव कवरेज कर रही थी लेकिन अचानक बोलते-बोलते चुप-सी हो गई, उसकी आंखें चढ़ गई और क्रैन से नीचे गिर गई।
लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह गिरकर अचेत हो गई। वह लाहौर में चल रहे तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की रैली का कवरेज कर रही थी। उसके अचानक गिरने से सब लोग हैरान रह जाते है, टीम को कुछ समझ नहीं आता।
ये भी पढ़े: आ गया सबसे बोल्ड फिल्म कामसूत्र का 3D विडियो,तेज़ी से हो रहा है वायरल…
वायरल हुए वीडियो के मुताबिक उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन छानबीन करने के बाद जानकारी मिली कि यह वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है और महिला पत्रकार की मौत नहीं हुई थी। किसी शख्स ने उसका यह वीडियो चार-पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद वह वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार इरजा खान अपने इस वीडियो की वजह से परेशान हो गई हैं और कहा है कि अगर उनकी मौत हो चुकी है तो टीवी चैनल पर खबर कौन पढ़ रहा है।





