लांच हुआ पांच कैमरों वाला स्मार्टफोन, पूरी दुनिया में नहीं है अभी ऐसा कोई स्मार्टफोन

बता दें कि इसके अलावा अभी एलजी ने डिजाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। LG V40 ThinQ की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। जुलाई में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह हैंडसेट तीन रियर कैमरे वाला होगा, 20 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल वाला हो सकता है। इनमें से एक प्राइमरी लेंस, एक वाइड-एंगल लेंस और तीसरा टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। 3डी फेस रिकग्निशन के लिए फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरा होंगे। सेल्फी कैमरा तस्वीर में बोकेह इफेक्ट देने में सक्षम होंगे।
दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स वाले Whatsapp के स्टेटस में अब दिखेगा ये सब..
6.4 इंच वाले LG V40 ThinQ में LG G7 ThinQ के जैसा नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह हैंडसेट 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 6 जीबी/ 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इसमें कंपनी के क्वाड DAC ऑडियो टेक्नोलॉजी मिल सकती है। LG V40 ThinQ गूगल के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।





