लहसुन से भी ज्‍यादा ताकतवर है अंकुरित लहसुन…

यह तो बहुत से लोग जानते हैं कि लहसुन, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि अंकुरित लहसुन या अंकुर फूटे हुए पुराने लहसुन में ताजे लहसुन की अपेक्षा एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि अधिक होती है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। लोग हजारों वर्षो से लहसुन का प्रयोग चिकित्सा में करते आ रहे हैं। क्‍या आप जानते हैं कि अंकुरित लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और दिल की बीमारियों के खतरे को प्राकृतिक तौर पर कम किया जा सकता है अगर आप भीद अंकुरित लहसुन का फायदा जानना चाहते हैं, इस आर्टिकल को पढ़ना बिल्‍कुल भी ना भूलें।

दिल को मजबूत बनाए

अंकुरित लहसुन में ढेर सारे ताकतवर एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो कि खून को आराम से हृदय तक पहुंचने में मदद करते हैं, जिससे दिल सुरक्षित रहता है।

कैंसर से बचाव

लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट और फाइटोन्‍यूट्रियंट होने की वजह से, इन्‍हें नियमित तौर पर खाना चाहिये, जिससे कैंसर वाली सेल शरीर में बने ही नहीं।

त्‍वचा को झुर्रियों से बचाए

इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट होने की वजह से, यह आपकी त्‍वचा को बुढापे से बचाता है और कोशिकाओं को नया रखता है।

इम्‍यूनिटी बढाए

अपनी डाइट में अंकुरित लहसुन अपनाने से आपकी इम्‍यनिटी को ताकत मिलेगी और शरीर की हर कोशिका को पोषण प्राप्‍त होगा। इससे बीमारियां और संक्रमण दूर रहेंगे।

ब्‍लड प्रेशर कम करे

यह खून की धमनियों को चौड़ा करने का काम करती है, जिससे खून का दौर बढ़े और ब्‍लड प्रेशर कम हो सके।

डिमेंशिया से बचाए

इसमें एक कंपाउंड पाया जाता है, जिसे एलीसिन बोलते हैं। इसका काम आपके दिमाग की सेल्‍स को डिमेंशिया और एल्‍जाइमर जैसी बीमारियों से बचाना होता है।

Back to top button