लता मंगेशकर जी को अस्पताल में भर्ती किया गया सांस लेने में तकलीफ के कारण

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

लता मंगेशकर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेड‍िकल ट्रीटमेंट द‍िया जा रहा है. ये जानकारी खास बातचीत में उनके परिवार ने दी.

उनके प‍रिवार से हुई बातचीत में ये बात सामने आई है कि उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट किया गया. सोशल मीडिया पर उनकी पिछली गतिविधि की बात करें तो उन्होंने ट्विटर पर पद्मिनी कोल्हापुरी को फिल्म पानीपत में उनके रोल के लिए शुभकामनाएं दी थीं. बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं.

Back to top button