लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

जापान के टोक्यो से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। टोक्यो के जामा अपार्टमेंट में एक फ्लैट के अंदर से पुलिस ने 9 लाशें बरामद की है। पुलिस के सामने यह हैरान करने वाला मामला तब आया जब वह यहां एक 23 वर्षीय लापता महिला की तलाश कर रही थी। उस लड़की ने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं क्या कोई मेरे साथ मरना पसंद करेगा। पुलिस को ऐसा शक था कि आरोपी और उस महिला के बीच संबंध थे। इस मामले पर पुलिस जांच कर रही थी।

बाथरूम से मिले शव

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

पुलिस ने ‘एएफपी’ को दक्षिण टोक्यो के जामा स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले 27 वर्षीय ताकाहिरो शिराइशी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। शिराइशी ने पुलिस को बताया कि, मैंने उनकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शवों के साथ छेड़छाड़ भी की। शिराइशी ने पुलिस को बताया कि उसने बाथरूम में शवों के टुकड़े किए। एक धारधार हथियार भी वहां से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आठ महिलाओं और एक आदमी का शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया है।

आइस बॉक्स में रखे थे सिर

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

पुलिस प्रवक्ता ने तत्काल इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है। लोगों के अनुसार पुलिस ने अपार्टमेंट से शव बरामद करने से पहले दरवाजे पर रखे कूल बॉक्स में से दो शवों के सिर बरामद किए। पुलिस ने अन्य शव अपार्टमेंट में मौजूद अन्य बड़े बक्सों से बरामद किए।

रेप के बाद कर देता था हत्या

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

फ्लैट से लाशें मिलते ही तकाहिरो ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लड़कियों से फ्रेंडशिप करता था। इसके बाद उन्हें किसी बहाने से अपने फ्लैट पर बुलाता था और रेप के बाद उनका मर्डर कर देता था। मर्डर के बाद वह लड़कियों के पैसे और उनकी ज्वैलरी लूट लेता था।

बड़े बक्सों में मिला शव

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

पुलिस ने पहले दरवाजे पर रखे कूल बॉक्स में दो शवों के सिर बरामद किए। वहीं, बचे हुए शव अपार्टमेंट में मौजूद अन्य बड़े बक्सों में मिले। शवों को ठिकाने के लिए तकाहिरो उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर देता था, जिसे एक-एककर बाहर फेंक सके। तकाहिरो अब तक शवों के काफी टुकड़े ठिकाने लगा चुका था।

240 हड्डियां और मांस बरामद

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

पुलिस ने लापता लड़की समेत एक अन्य लड़की का कटा हुआ सिर, करीब 240 हड्डियां और सैकड़ों मांस के टुकड़े बरामद किए हैं। हालांकि, लापता लड़की के अलावा पुलिस अन्य 8 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस इसे सीरियर किलिंग के रूप में देख रही है। मामले की जांच जारी है।

हैरान है जापान के लोग

लड़के ने फ्लैट में मिले 9 लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े में कटे हुए सिर आईस, हाथ, हड्डियां और मांस

जापान में सीरियल किलर द्वारा इतनी हत्याओं को अंजाम देने का ये पहला मामला है। जिसको लेकर जापान के लोग हैरान है। हत्यारे के पड़ोसी इस घटना क्रम के सामने आने के बाद से डरे हुए हैं। कुछ ने अपने बच्चों को लेकर छुट्टी में जाना उचित समझा।

 
Back to top button