लड़की से शादी का बोल साथ लिया किराए का कमरा, करता ऱहा कई दिनो तक रेप

लुधियाना. करीब डेढ़ साल पहले शहर के बस्ती जोधेवाल इलाके में शादी का झांसा देकर नौकरी पेशा युवती से रेप करने के दोषी गुरप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को सात साल कैद की सजा सुनाई। जिला एडिशनल सेशन जज जगदीप कौर विर्क की अदालत ने उस पर एक लाख 5 हजार रुपए जुर्माना भी किया। जिसे अदा न करने पर एक महीना अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

महीनों लड़की से करता रहा रेप
इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने 28 दिसंबर, 2015 को पीड़िता की शिकायत पर गोपाल नगर निवासी गुरप्रीत सिंह जस्सी के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके अनुसार पीड़िता पीजी में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। उसी दौरान आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई। जस्सी ने उसे शादी का झांसा देकर किराए पर कमरा लेकर दे दिया। फिर तीन-चार महीने तक उसके साथ रेप करता रहा।
ये भी पढ़े: राखी सावंत को कानून का नहीं है डर, चोरी छिपे बुर्का पहनकर पहुंची थी कोर्ट
पहले से शादीशुदा था आरोपी
जब मार्च, 2015 में वह अपने गांव से लौटी तो जस्सी उसे अपने घर ले गया। जहां उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता के मुताबिक वह जस्सी से नाता तोड़ पीजी में जाकर रहने लगी। जब वहां भी जस्सी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो तंग आकर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत पर्चा दर्ज कर उसे काबू कर लिया।





