लड़की छेड़ने से रोका तो कर दी पिटाई, ITI के 2 छात्र बुरी तरह जख्मी (Video)

फतेहाबाद:फतेहाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 2 युवकों को बुरी तरह पीट दिया गया। वारदात रत्ताटिब्बा इलाके की है जहां कुछ युवकों पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की।लड़की छेड़ने से रोका तो कर दी पिटाई, ITI के 2 छात्र बुरी तरह जख्मी (Video)

छेड़छाड़ का विरोध ITI के दो छात्रों ने किया तो उन्हें बुरी तरह पीट दिया गया। घायल छात्रों का कहना है कि आरोपी युवक नशे में थे और हथियारों के साथ आए थे।

दोनों घायल छात्रों को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है और अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

Back to top button