लड़कियों को गंदे इशारे करने पर युवक को मिली खौफनाक सजा, गुप्तांग काटना…

नशा बेचता था और गांव की लड़कियों को छेड़ता था, गंदे इशारे करता था। परेशान होकर लोगों ने सरेआम युवक को ऐसी सजा दी कि देखकर रूह कांप जाए।घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव भागीवांदर के लोग विनोद कुमार उर्फ सोनू अरोड़ा से काफी परेशान थे। लोगों का कहना है कि वह गांव में ड्रग्स की सप्लाई करता था। साथ ही गांव की महिलाओं और लड़कियों को साथ बुरा व्यवहार करता था।

गांव वाले इतने परेशान हो चुके थे कि उन्होंने विनोद को सजा देने की ठान ली। सजा दी गई, लेकिन इस तरह से किसी ने सोची न होगी।लोगों ने सरेआम उसके हाथ पैर काट दिए। लोगों में इतना गुस्सा था कि वे उसका गुप्तांग काटना चाहते थे। इसके लिए उसके कपड़े भी उतारे गए, लेकिन उसने हाथ आगे कर लिया। लोगों ने उसका हाथ काट डाला, फिर वह कहीं भाग न सके, उसके पैर भी काट दिए। गांववालों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची तो आनन फानन में मौके पर पहुंचकर विनोद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन लोगों ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया। जैसे तैसे एंबुलेंस अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। दरअसल, लोग उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े थे, जब तक केस दर्ज नहीं हुआ एंबुलेंस का रास्ता रोके रखा।

यह भी पढ़े: बारी-बारी सबने मेरा रेप किया, अंत में मेरी 8 महीने की बच्ची को फेंक दिया यह कहकर की “बहुत रोती है”

 वहीं मृतक सोनू के मौसेरे भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई नशा तस्कर नहीं था। गांव की महिला सरपंच के बेटे राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। महिला सरपंच के बेटे राजू और सोनू में किसी समय बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि राजू ने गांव वालों के साथ मिलकर सोनू को नशा तस्कर बताकर गांव से निकलवा दिया।

 

 

Back to top button