लड़कियों के पीरियड के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे, कि किशोरावस्था में लड़कियों को पीरियड यानी की मासिक धर्म होता है। लडकियों में मासिक धर्म की शुरुआत लगभग 10 से 15 वर्ष की उम्र के बीच कभी भी हो सकती है। कुछ लड़कियों में मासिक धर्म को शुरू होते 15 वर्ष की उम्र के बाद भी होते देखा गया है।
आज हम आपको लड़कियों के मासिक धर्म के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं। जो आपको जरूर जानी चाहिए एवं आप उनके बारे में नहीं जानते। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आए तो, इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
पीरियड के समय में लड़कियों को भारी मात्रा में दर्द का सामना भी करना पड़ता है। कभी-कभी तो यह दर्द लेबर पेन के बराबर भी हो सकता है।एक महिला अपनी पूरी जिंदगी में औसतन 3500 दिन मासिक धर्म का सामना करती है। यानी कि लगभग 3500 दिन मासिक धर्म में ही गुजर जाते हैं।
मासिक धर्म की अवधि न्यूनतम 3 दिन की होती है। अधिकतम यह अवधि 5 दिनों से लेकर 7 दिनों तक भी हो सकती है। सर्दियों में होने वाले पीरियड गर्मियों की तुलना में काफी लंबे और दर्द देने वाले होते हैं।
एक मासिक धर्म की अवधि में महिला का लगभग एक कप खून बह जाता है।पुराने जमाने में पीरियड से निकलने वाले खून का उपयोग मस्से, मिर्गी, सर दर्द, कोढ इत्यादि का इलाज करने के लिए किया जाता था।





