लड़कियों की उंगलियों देख जानें उनके तमाम राज…

विवाह के समय लड़की देखने का रिवाज काफी पुराना है। वर पक्ष अपनी होने वाली जीवनसाथी के रंग-रूप और कद-काठी देखकर उससे शादी का फैसला कर लेता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि वो जीवन संगिनी भाग्‍यशाली भी हो तो इसके लिए उसकी उंगलियों को देखकर पता लगाया जा सकता है।लड़कियों की उंगलियों देख जानें उनके तमाम राज...

तो आइए जानें लड़की की उंगलियों की बनावट में क्‍या-क्‍या छुपे हैं राज….

1. लंबी उंगली – जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती है। वे स्‍वंय व उनके पति के लिए काफी सौभाग्‍यशाली मानी जाती हैं।
2. सीधी उंगली :- अगर किसी लड़की की उंगली चिकनी, सीधी और गांठ रहित है। तो इसका मतलब है उस लड़की का वैवाहिक जीवन अति उत्‍तम होता है।
3. आगे का हिस्‍सा पतला :- यदि उंगली के आगे का हिस्‍सा पतला हो तो उस लड़की का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है।
4. छोटी उंगली :- जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी होती हैं। वे ज्‍यादा खर्चीली होती है और उनका भविष्‍य कठिनाइयों से भरा होता है।

5. उंगली के बीच खाली जगह :- यदि दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ने पर उनके बीच खाली जगह दिखे। तो इसका मतलब है वह लड़की मध्‍यम सुख देने वाली होगी।
6. तीन पौर वाली उंगली :- लड़कियों की उंगलियों में तीन पौर का होना भाग्‍यशाली होता है। ऐसी लड़कियां अपने जीवन में ही खुशी प्राप्‍त करती हैं।
7. उंगली छोटी व मांस कम :- जिस लड़की की उंगलियों में चार पौर हों और उनकी बनावट छोटी व मांस कम हो। तो ऐसी लड़कियां अपने पति व स्‍वंय के लिए भाग्‍यशाली नहीं होती।
8. हथेली के पीछे बाल :- जिस लड़की की हथेली के पीछे बाल होते हैं उसे व उसके पति को वैवाहिक जीवन में काफी मुरूकिलों का सामना करना पड़ता है।

Back to top button