लगातार चार दिन से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें,

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले चार दिनों से बढ़ोतरी हो रही है. पिछले चार दिन में पेट्रोल करीब सवा रुपए तो डीजल करीब डेढ़ रुपए महंगा हो चुका है. महंगे पेट्रोल-डीजल की ये डोज अगले कुछ और दिन तक जारी रह सकती है. कीमतें बढ़ने का कारण है कच्चे तेल का महंगा होना जिसके दाम 27 दिसंबर से लगातार बढ़ रहे हैं. फिलहाल कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं. अगर यहां से कच्चे तेल की कीमतें एक दो डॉलर और ऊपर जाती हैं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी एक से दो रुपए का इजाफा हो सकता है.

पिछले 4 दिन में पेट्रोल के दाम (दिल्ली की कीमतें)

दिन 
 कितना बढ़ा
कीमत

13 जनवरी
49 पैसे
₹69.75

12 जनवरी
19 पैसे
₹69.26

11 जनवरी
19 पैसे
₹69.07

10 जनवरी
38 पैसे
₹68.88

आज किस शहर में कितनी कीमत?

शहर   
पेट्रोल/लीटर   
डीजल/लीटर

दिल्ली
₹69.75
₹63.69

मुंबई
₹75.39
₹66.66

नोएडा
₹69.77
₹63.17

गुड़गांव
 ₹70.80
₹63.78

कोलकाता
₹71.87
₹65.46

चेन्नई
 ₹72.39
₹67.25

Back to top button