लखनऊ में लगेगी अटल की प्रतिमा, नीतीश ने भी किया ये बड़ा ऐलान

लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 95वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को यह ऐलान किया है.  वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटना में वाजपेयी की मूर्ति लाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मूर्ति लगाने की जगह तय कर ली जाएगी.

बता दें कि वाजपेयी की मूर्ति लगाने के संबंध में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें मूर्तियां लगाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी. मूर्तियों की स्थापना के संबंध में संस्कृति निदेशालय ने संबंधित जिले के डीएम और एसएसपी से नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी. हालांकि, योगी ने वाजपेयी के साथ-साथ अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा अपने गृह जनपद में लगाने का प्रस्ताव पास किया था.

योगी आदित्यनाथ अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद ही उनके नाम पर पहला चिकित्सा विश्वविद्यालय रखने का ऐलान कर चुके हैं. सरकार सूबे में लखनऊ में चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने जा रही है, जिसके तहते प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज आएंगे. यूपी की कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है और बजट भी आवंटित किया जा चुका है.

अटलजी की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- काल खंड में रहेंगे अटल बिहारी वाजपेयी

इसके अलावा बटेश्वर, लखनऊ, बलरामपुर और आगरा में वाजपेयी के नाम पर स्मारक बनाने की घोषणा भी योगी सरकार ने की है. यह सभी वह जगह होंगी, जहां से अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं. लखनऊ और बलरामपुर जहां उनकी संसदीय सीट रही है. जबकि आगरा के बटेश्वर में उनका पैतृक स्थान है.

Back to top button