लखनऊ की घटना के बाद एसएसपी ने जारी की किया एडवायजरी

लखनऊ में सिपाही द्वारा एपल कंपनी के मैनेजर को गोली मारने की घटना के बाद जिले के एसएसपी ने एडवायजरी जारी की है। इसमें सभी पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे जल्दबाजी और जबर्दस्ती कार्रवाई न करें। किसी भी सूचना व घटना की जांच करने के बाद ही कार्रवाई करें।लखनऊ की घटना के बाद एसएसपी ने जारी की किया एडवायजरी

इसके लिए एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी दरोगा व सिपाहियों की ब्रीफिंग करें। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि वह संवेदनशील तरीके से पुलिसिंग करें। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कार्रवाई जल्दबाजी में न हो। 

सभी पुलिसकर्मी अपने विवेक व धैर्य से काम करें। पुलिसकर्मियों से यह भी कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई वहां करें जहां कुछ गलत हो रहा हो। किसी भी सूचना मिलने मात्र से यह नहीं स्पष्ट होता है कि वहां घटना घटी ही हो। वहीं, सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ बिना वजह रोकटोक नहीं करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ से पहले नोएडा में भी हो चुकी है घटना

लखनऊ जैसी घटना नोएडा में भी पहले हो चुकी है। 3 फरवरी 2018 को पर्थला खंजरपुर निवासी जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को भी ट्रेनी सब इंस्पेक्टर विजय दर्शन ने चेकिंग के नाम पर गोली मार दी थी। घटना के बाद काफी विवाद हुआ था। 

इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजयदर्शन सहित पुलिसकर्मी संजय टमटा, पंकज व नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विजयदर्शन अभी भी जेल में है। घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र का कहना है कि पुलिस की गोली से घायल भाई की हालत अभी भी खराब है। वह कोई काम करने के लायक नहीं हैं। बेड पर ही पड़े रहते हैं। पुलिस वालों ने भाई की जिंदगी खराब कर दी है।

Back to top button