लखनऊ: एस पी सिंह ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 45 लाख रुपये

लखनऊ। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेज के संस्थापक प्रबन्धक एस.पी. सिंह ने केरल पहुंचकर वहां के मुख्यमंत्री को 45 लाख रुपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट देकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। ड्राफ्ट पाकर केरल के मुख्यमंत्री ने श्री सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि यही सच्ची मानव सेवा है, जब भी कोई राष्ट्रीय आपदा आये तो देश का हर नागरिक अपनी सुविधानुसार सहयोग करे।
ये भी पढ़ें:- अगर उत्तर प्रदेश नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा-अवनीश अवस्थी
श्री सिंह ने बताया कि वे और उनकी संस्था प्राकृतिक आपदा के समय बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं चाहे वह बिहार की बाढ़ हो, सुनामी हो, भुज का भूकम्प,केदारनाथ त्रासदी या अन्य प्राकृतिक आपदा हों, उस समय वे मदद करने के लिए न सिर्फ तत्पर रहते हैं बल्कि एक अभियान चलाकर अपने कर्मचारियों, विद्यार्थियों व अभिभावकों से सहयोग के लिए अनुरोध करते हैं।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ : चार दिवसीय विज्ञान महाकुंभ का राष्ट्रपति कोविंद करंगे शुभारंभ
2013 में आयी केदारनाथ (उत्तराखण्ड) भीषण आपदा के सहायतार्थ तत्कालीन मुख्यमंत्री को 21 लाख रुपये का चेक संस्था द्वारा भेंट किया था। आपदा के समय उनके कर्मचारी व अभिभावक भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि वे 45 लाख रुपये कैसे जुटाये। उन्हें 7 लाख रुपये शिक्षकों ने (अपने एक-एक दिन का वेतन) दिये, 13 लाख रुपये विद्यार्थियों-अभिभावकों ने, 20 लाख रुपये लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेज ने तथा 5 लाख रुपये स्वयं पूर्व विधायक के रूप में प्राप्त 10 माह का वेतन दिया।
इस प्रकार से 45 लाख रुपये इकट्ठा कर के केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु दान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि 2 अक्टूबर 2018 से तम्बाकू मुक्ति अभियान चलाकर वे न केवल लखनऊ बल्कि प्रदेश को तम्बाकू मुक्त करना चाहते हैं। उनका सपना है कि भारत के लगभग सभी नागरिक तम्बाकू मुक्त हों। तम्बाकू एक जानलेवा नशा है, इससे मुक्ति दिलाना एक बहुत बड़ी मानव सेवा है।
ये भी पढ़ें:- डॉ. अर्जुन मिश्रा की पुस्तक “गांधी एक अध्ययन” का हुआ विमोचन
तम्बाकू निषेध से व्यक्ति, परिवार, समाज, राज्य व पूरे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा। आजकल कैंसर जैसी बीमारियां तम्बाकू के कारण फैल रही हैं और व्यक्ति उनके आगे बेबस है। 2 अक्टूबर 2018 को कर्मचारी सम्मान समारोह में उन्होंने अपने कर्मचारियों को तम्बाकू मुक्ति अभियान में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई कि वे अपने घर, परिवार व रिश्तेदारी में तम्बाकू का सेवन नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ें:- एशियाड खेलों में मेडल जितने वाले खिलाडियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित
लखनऊ पब्लिक कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज के प्लेसमेण्ट के बारे में एस.पी. सिंह का कहना है कि हम लोग प्रतिबद्व हैं गुणवत्ता पर शिक्षा के लिए, साथ ही विद्यार्थियों के करियर निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत हैं । इस वर्ष हमारे यहां अब तक सात बार प्लेसमेण्ट ड्राइव हुयी जिसके अन्र्तगत 48 विद्यार्थियों का प्लेसमेण्ट हुआ।
The post लखनऊ: एस पी सिंह ने केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए 45 लाख रुपये appeared first on .





