लक्ष्य को निर्धारित करें युवा -राजू भैया

युवाओं से संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न
हैदरगढ़ बाराबंकी । एस डब्ल्यू ए सी ए द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र हैदरगढ़ में आज युवाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे समाजसेवी कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि युवा अपने भविष्य के लक्ष्य को निर्धारित कर के आगे बढ़े , उन्हें सफलता हासिल होगी। इस मौके पर केंद्र प्रबंधक के द्वारा श्री भैया का स्वागत किया गया।
ग्राम्यांचल महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए “राजू भैया” ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास परियोजना के महत्व के बारे में समझाया तथा उनके भविष्य के लिए लक्ष्यों को निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के दौरान एक एक पल का सदुपयोग करें । उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि प्रशिक्षण में व्यर्थ गया समय लौट के फिर नहीं मिलेगा ।राजू भैया ने इस मौके पर युवाओं से उनके द्वारा लिए जा रहे प्रशिक्षण के संदर्भ में सीधा संवाद भी किया और जानकारी भी ली ।इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधक सत्यनारायण तिवारी, हिमांशु सिंह, मारुत नन्दन मिश्रा, पुनीत पाण्डेय, विनय तिवारी, शालू तिवारी, विनय अवस्थी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।अंत मे केंद्र प्रबंधक सत्यनरायन तिवारी द्वारा राजू भैया का आभार व्यक्त किया गया।राजू भैया ने यह भी कहा कि इस परियोजना का लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।जिससे परियोजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी ।
अंजनी कुमार मिश्रा

Back to top button