रोहित को WI के खिलाफ टीम में शामिल ना करने पर बोले कोहली, कहा-इसलिए नहीं लिया टीम में
नई दिल्ली ।। 4 अक्टूबर से भारत घरेलू मैदानों पर वेस्टइंडीज के साथ लंबी सीरीज खेलेगा। सबसे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस बार भी इंग्लैंड दौरे की तरह इस बार भी भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।
रोहित ने एशिया कप 2018 में भी शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें वेस्टइंडीज के विरुद्ध चुनी गई टीम से बाहर रखा गया। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रोहित को टीम से क्यों बार-बार बाहर रखा जा रहा है। आइए क्या जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह?
पढ़िए- Asia Cup में रहा सबसे खराब प्रदर्शन, फिर भी इस भारतीय खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
जैसा कि आप जानते हैं कि रोहित शर्मा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप टूर्नामेंट में उनके जबरदस्त शतक और अर्धशतक देखने को मिले। लेकिन वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत की टीम में रोहित शर्मा को मौका नहीं मिल पाया। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम में दूसरे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि रोहित शर्मा एक सीनियर खिलाड़ी है। उन्हें खेलने का काफी अच्छा अनुभव है। वे किसी भी परिस्थिति में भारतीय टीम में आ सकते हैं। लेकिन युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा।
इसीलिए अगर मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलता है तो शायद वे अपने हुनर को निखार पाएं। यही मुख्य कारण है कि भारतीय टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई है। एक बार फिर से विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम में प्रशंसकों को रोहित शर्मा खेलते नजर नहीं आएंगे।
फोटो- फाइल





