रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शामिल न करने पर भड़के हरभजन

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया के टीम की घोषणा होते ही सलेक्टर्स पर कई सवाल खड़े हो रहे है। टेस्ट टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है जिसमें एशिया कप के कप्तान और वो कप जिताने वाले रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। फिर एक बार रोहित को टेस्ट में मौका न देने पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन ने कड़ी नाराजगी जताई और सलेक्टर्स पर सीधे सवाल खड़े कर दिया हैं।
हरभजन ने टवीट कर जताई नाराज़गी
शनिवार को BCCI ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। 15 सदस्य टीम में मुरली विजय, शिखर धवन के साथ-साथ रोहित शर्मा का नाम भी गायब है। जिस पर रविवार को हरभजन सिंह ने ट्वीट करके रोहित का नाम नहीं होने पर नाराजगी जताई।
भज्जी ने ट्विटर पर लिखा, “वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा नहीं हैं! आखिर सलेक्टर्स सोच क्या रहे हैं? क्या किसी को इस बात का पता है? प्लीज मुझे भी बता दीजिए, क्योंकि मैं इस बात को पचा नहीं पा रहा हूं।” बता दें की रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे पर नहीं ले जाने के दौरान भी कई क्रिकेट ने एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए थे।
ये भी पढ़े : वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे धवन, लोगों ने कहा-खुद को साबित करने के बहुत मौके मिले 
लगातार फॉर्म में चल रहे रोहित का नाम लिस्ट में नहीं
साथ ही बता दें की पिछले काफी समय से भारतीय वनडे टीम के ओपनर रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एशिया कप में कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट में 317 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार शतक भी शामिल है। बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक 25 टेस्ट खेले हैं जिसमें लगभग 40 की औसत से 1479 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 3 शतक और 9 अर्धशतक हैं।
The post रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शामिल न करने पर भड़के हरभजन appeared first on .

Back to top button