अभी-अभी: रोहतक कोर्ट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल

लड़कियों के वेश में आए बदमाशों ने रोहतक के बाहर फायरिंग की। इस फायरिंग में वकीलों को गोली लगने के बाद उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अभी-अभी: रोहतक कोर्ट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत 3 घायल

अभी अभी हरियाणा से एक खबर आ रही है। खबर के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक कोर्ट के बाहर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फायरिंग हिस्ट्री शीटर रमेश लोहार को मारने के लिए की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, मंगलवार को इस फायरिंग में 3 लोगों को गोली लगने के साथ एक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये फायरिंग 5 लोगों द्वारा की गई जो महिला के कपड़े पहनकर आए थे। दरअसल, रमेश लोहार की मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी। पेशी से पहले ही महिला के रुप में आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

इसमें लोहार के साथ दो वकीलों को भी गोली लगी। फिलहाल वकीलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि 21 मई 2013 को रोहतक में पुराना शुगर मिल के पास स्थित रमेश लोहार के प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में उसके गैंग के सदस्य नरेश उर्फ काला बोहरिया पर हमला करने का प्लान बना रहे थे।
 

हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीम ने रमेश लोहार के दफ्तर पर दबिश डाली तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के एक जवान के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस ने रमेश लोहार गैंग के 12 लोगों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
Back to top button