रॉयल एनफील्ड Classic 350 ABS की भारत में लॉंचिंग, कीमत है बस इतनी

रॉयल एनफील्ड के दिवानों की भारत में कमी नहीं है। लोगों ने उत्साह को देखते हुए रॉयल एनफील्ड ने अपने Classic 350 गनमेटल ग्रे का ABS वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.80 लाख रुपये, ऑन-रोड रखी गई है। कंपनी ने हाल ही में अपनी बाइक्स में एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS) को देना शुरू किया है।
भारतीय रुपये के लिए आई बड़ी खबर, अगले 3 महीने में गिर सकता है 76 के स्तर पर
कंपनी ने बताया कि वो सरकार की 1 अप्रैल 2019 की डेडलाइन से पहले अपनी सारी बाइक्स को इस सेफ्टी फीचर के साथ अपडेट कर देगी। Royal Enfield Classic 350 मॉडल के फ्रंट और रियर में 280mm और 240mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इस मॉडल में ABS का फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है और इससे ये बाइक करीब 10,000 रुपये तक ज्यादा महंगी हो गई है।





