रेस्टोरेंट में लड़कियों से कराता था ‘गंदा काम’, पुलिस यूं निकाल ले गई 3 जोड़ों को

रेस्टोरेंट में आने वाले लड़कों को फंसाता था और लड़कियों से ‘गंदा काम’ कराता ​था। पुलिस छापामाकर 3 जोड़ों को इस तरह से निकाल कर ले गई, देखिए।

रेस्टोरेंट में लड़कियों से कराता था 'गंदा काम', पुलिस यूं निकाल ले गई 3 जोड़ों को

 हरियाणा के सोनीपत में यह सेक्स रैकेट पकड़ा गया। गोहाना में एक रेस्टोरेंट में छापाकर तीन युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 थाना शहर प्रभारी कुलदीप देसवाल ने बताया कि नीलम सिनेमा के पास बने इस रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा कराए जाने की खबर मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए योजना बनाकर रेड मारी गई।
 छापेमारी के दौरान एक कमरे से युवक युवती को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया। दो युवक और दो युवतियां बारी आने के इंतजार में बैठे थे। वहीं पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट मालिक भागने लगा।
 कुलदीप देसवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक को बाहर खड़े पुलिस क​र्मियों ने दबोच लिया और पूछताछ की। पकड़े गए जोड़ों की पहचान की जा रही है, वहीं रैकेट से जुड़े और लोगों को भी तलाशा जा रहा है।

 
Back to top button