रेवाड़ी में राष्ट्रपति से सम्मानित 19 साल की युवती से 12 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप

रेवाड़ी- रेवाड़ी में बताया जाता है की पढ़ाई में टॉपर और राष्ट्रपति से सम्मानित 19 साल की युवती का कथित रूप से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के गांव के ही 12 लोगों पर गैंगरेप का आरोप है. पीड़िता की मां रो-रो कर पीएम मोदी से न्याय की मांग कर रही है.

ये भी पढ़े- दिल्ली में बढ़ते अपराध के कारण, गुस्साए परिजनों ने किया धरना-प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि ये पीड़िता कॉलेज में पढ़ती है और वह सीबीएसई टॉपर रह चुकी है. 19 साल की युपती को उसकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रपति सम्मानित भी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह घर से कोंचिंग के लिए निकली थी कि कनीना बस अड्डे के समीप उसी के गांव के रहने वाली तीन युवक मिले. जिन्होंने छात्रा को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर पानी पीने को कहा, पानी में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था.

पीड़िता की माता का आरोप है कि युवकों ने पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद बेहोश होने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. परिजनों ने दर्जनभर युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सीबीएसई में साल 2015 में हरियाणा रीजन में टॉपर रही है और उनकी बेटी को राष्ट्रपति ने दिल्ली में 26 जनवरी 2016 को सम्मानित किया था. पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और आज सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी.

वहीं इस मामले में डीजीपी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है. डीजीपी को मुताबिक सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The post रेवाड़ी में राष्ट्रपति से सम्मानित 19 साल की युवती से 12 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप appeared first on India Junction News.

Back to top button