एक और खुशखबरी! अब SMS से मिलेगी ट्रेन लेट की सूचना

अगर आप रेल में सफर करते हैं और ट्रेन के समय में होने वाली देरी से परेशान रहते हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि अब रेलवे राजधानी और शताब्दी ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रों को ट्रेन में देरी की सूचना एसएमएस के जरिए देगी।

एक और खुशखबरी! अब SMS से मिलेगी ट्रेन लेट की सूचनाइन ट्रेनों के निश्चित समय के आवागमन में अगर 1 घंटा या इससे अधिक देरी होगी तो सभी यात्रियों को समय रहते SMS के जरिए सूचना पहुंच जाएगी कि ट्रेन के पहुंचने में 1 घंटे की देरी है। शनिवार को भारतीय रेल ने सभी राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के लिए इस सुविधा को शुरू कर दिया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भ बताया कि इस सुविधा को सिर्फ राजधानी या शताब्दी ट्रेनों तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि जल्दी ही दूसरी ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अभी तक भारतीय रेल की तरफ से सिर्फ उन्हीं यात्रियों को SMS से सूचना दी जाती है जिनका वेटिंग टिकट कन्फर्म होता है। रेलवे टिकट की रिजर्वेशन कराते समय यात्रीयों को अपना मोबाइल नंबर टिकट फार्म में भरने का निर्देश इसलिए ही दिया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर रेलवे यात्रियों को ट्रेन के आवागमन से संबधित जानकारी मुहैया करा सके।

रेलवे की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस सेवा के लिए वह यात्रियों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूल रहे हैं। SMS का पूरा खर्च भारतीय रेल की तरफ से उठाया जा रहा है। देश में अभी तक 23 रूट्स पर राजधानी और 26 रूट्स पर शताब्दी ट्रेन चलती हैं जिनमें शुरुआत मे इस सुविधा को दिया जा रहा है।

Back to top button