रेडियो जॉकी बन वुमन सेलेब्स से इस टॉपिक पर बात करेंगी बेबो, 10 से शुरू होगा शो

रेडियो जॉकी बन वुमन सेलेब्स से इस टॉपिक पर बात करेंगी बेबो, 10 से शुरू होगा शो….
बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं करीना कपूर खान अब एक रेडियो शो में वुमन सेलेब्स से बात करेंगी। जी हां, वॉट वुमेंस वांट नाम के इस रेडियो शो में वो रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी। कहा जा रहा है यह शो 10 दिसंबर से शुरू होगा, जिसका प्रोमो जारी किया गया है।

कई वुमन सेलेब्स आएंगी नज़र…
जानकारी के मुताबिक बेबो इस रेडियो शो में स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, जोया अख्तर, रेगा झा, सनी लियोनी, मल्ल‍िका दुआ, अमृता अरोड़ा से बात करती नजर आएंगी। अगर बात करें इस शो के प्रोमो की तो इसके दौरान रेगा ने करीना से पूछा कि क्या उनका सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट है, तो करीना ने कहा कि वे न हां, बोलेंगी और न ही न।
रेडियो शो के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि यदि लाइफ की एक फिल्म है तो हम लड़कियों की ओपनिंग ‘स’ से सॉरी कहकर होती है। क्या यह हमारा समाज कहता है?  क्या आपको नहीं लगता कि इसे बदलना चाहिए? थोड़ा ढक लो, थोड़ा धीरे बोलो, थोड़ा ठीक से बैठो, थोड़ी फिट हो जा… ये थोड़ा-थोड़ा करके मचा दिया है शोर… लेकिन अब नहीं। घर लेट आऊं तो मेरे कैरेक्टर पर शक। ऐसा क्यों कहते हैं लोग… हमारा हक कहां हैं?”
कपूर खान ने आगे कहा कि जब उन्होंनें यह आइडिया सुना तो वे काफी नर्वस थी, लेकिन फिर उन्हें लगा कि इस शो से जुड़ने का यह सही समय है।

Back to top button