शानदार मौका सिर्फ 999 रुपये में खरीदे रेडमी नोट 4

शाओमी रेडमी नोट 4 पर छूट मिल रही है। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के प्रमुख व शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। अगर आप छूट के साथ फोन खरीदना चाहते है तो इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट और एमआईडॉटकॉम पर जाना होगा। अगली स्लाइड मे जानें ऑफर।
मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट करके जानकारी दी है, ‘हमने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 की कीमत हमेशा के लिए 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। अब आप इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।’ बता दें कि इस वेरियंट की कीमत लॉन्चिंग के समय 12,999 रुपये थी। अगली स्लाइड में जानें 999 रुपये में कैसे मिलेगा फोन?

शानदार मौका सिर्फ 999 रुपये में खरीदे रेडमी नोट 4

 

कंपनी द्वारा फोन की कीमत में कटौती के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी इसके साथ शानदार एक्सचेंज ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत सिर्फ 999 रुपये में फोन आपका हो सकता है। दरअसल फ्लिपकार्ट Redmi Note 4 के 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट ( 11,999 रुपये) पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देर रहा है।

 

इसके अलावा 10,999 रुपये में मिलने वाले 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट को छूट के साथ 9,999 रुपये में और एक्सचेंज ऑफर (9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर) के तहत सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर पर मिलने वाला डिस्काउंट आपके पास मौजूदा फोन पर निर्भर करता है। अगली स्लाइड में जानें फोन के फीचर्स।
इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, डुअल हाइब्रिड सिम सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।
 
Back to top button