रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक-एक कर बरसाए कई बम

RUSSIA पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। सीरिया में RUSSIA के दूतावास को आतंकियों ने उड़ा दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के उसके दूतावास को लक्ष्य कर मोर्टार से हमला किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की  निंदा की है।  मंत्रालय ने बताया कि मोर्टार का एक गोला विद्रोहियों के कब्जे वाले जिले से दागा गया।

रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक-एक कर बरसाए कई बम
 
मोर्टार का यह गोला दूतावास के सामने गार्ड पोस्ट के निकट फटा। दूसरा गोला वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार पर फटा।  रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोर्टार से दागे  गए गोलों से दूतावास का कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
 

AMERICA पर परमाणु हमला करने जा रहा है रूस

AMERICA के लोगों के सामने 2 विकल्प हैं- या तो वे आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप को वोट देकर जिताएं या फिर परमाणु युद्द का जोखिम उठाएं। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के एक सहयोगी ने यह बयान दिया है। व्लादीमिर ज़िरीनोवोस्की ने रॉयटर्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप ही इकलौते इंसान हैं जो कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच बढ़ते खतरनाक तनाव को कम कर सकते हैं।
जिरीनोवोस्की के मुताबिक, ट्रंप की विरोधी और डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन तीसरा विश्व युद्द भड़का सकती हैं। पिछले महीने रूस में हुए संसदीय चुनाव के बाद जिरीनोवोस्की को पुतिन की ओर से देश का एक उच्च सम्मान भी दिया गया था।
Back to top button